जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक में नर्मदा प्रोजेक्ट के तहत काम चल रहा हे। रविवार को मजदूर द्वारा पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा था। नामक मजदूर पाइप की वेल्डिंग कर रहा था। तभी मिट्टी के साथ एक बड़ा पत्थर मजदूर पर आ गिरा। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मृतक झारखंड का रहने वाला था।
