मजदूरी का काम कर रहा युवक का ऊंचाई से संतुलन बिगड़ा और नीचे गिरने से मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसा ही एक हादसा इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुआ जहां एक युवक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है जहां संदेश नामक युवक नवनिर्मित कॉलोनी में मजदूरी का काम करता है काम के दौरान वह ऊंचाई से संतुलन बिगड़ने की वजह से गिर गया था जिसे गंभीर स्थिति में इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है पूरे मामले की जांच की जा रही है

Exit mobile version