भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ और आदर्श रोड पर कार्यक्रम का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इंदौर की स्वच्छ और आदर्श रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता में पांचवीं बार नंबर वन बनाने में सहयोगी रहे नगर निगम के सफाई मित्र व उद्यान विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

पिछले 3 वर्षों से अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आदर्श रोड पर मनाई जा रही है। जिसके चलते इस वर्ष भी स्वच्छता में नंबर वन का खिताब हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान निगम सफाई कर्मियों का रहा है जिनको आज सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को कॉपी किताब भी वितरित की गई। पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले भी अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नेकी की दीवार और सड़क पर टिफिन पार्टी का आयोजन भी पिछले 3 वर्षों में किया गया है। जयंती के अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया भी मौजूद रहे।

Exit mobile version