गर्ल्स होस्टल की फीस में गबन करने वाली फरार महिला वार्डन को पांच महीने बाद पकड़ने में तुकोगंज पुलिस को सफलता मिली है । आरोपी महिला ने होस्टल में नकली रसीदे देकर लाखों रुपये गलत तरीके से ले लिए थे ।
मामला करीब पांच महीने पुराना है । दिनांक 29.07.2021 को फरियादी सुनील जैन ने तुकोगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका सोहम गर्ल्स होस्टल है । जिसकी वार्डन ज्योति शर्मा उर्फ जेनुब बी ने होस्टल मे रहने वाली लडकियों से फीस लेकर उन्हे फर्जी रसीदे देकर धोखाधडी की है । मामले में तुकोगज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था लेकिन आरोपित महिला ज्योति शर्मा उर्फ जेबुन बी पति लोकेश शर्मा उम्र 53 वर्ष पता 214-ए ग्रीन पार्क कालोनी चंदन नगर इन्दौर तभी से फरार थी जिसे करीब पांच माह बाद पकड़ा है ।
