मध्यप्रदेश में भाजपा चौथी बार भाजपा सरकार बनने को एक वर्ष पूर्ण होने पर इन्दौर के BJP कार्यालय स्थित सोमवार दोपहर को कई विधायको व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई।
पत्रकार वार्ता में जहा सबसे पहले भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, कोरोना के समय मे किस तरह मूख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बागडोर सम्हाली व विभिन्न तरह के विकास कार्य व जनहित योजनाओं का ब्यौरा बताया।
कांग्रेस के 15 माह बनाम भाजपा सरकार के 12 माह विकास ने पकड़ी ररफ्तार ये है मध्य प्रदेश सरकार के स्लोगन के साथ भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर, आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, कविता पाटीदार, इन्दौर जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर, मधु वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा और उन्हें कपटनाथ कहा, दौरान विधायकों ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में के विकास कार्यों की जानकारी दी।
कविता पाटीदार, बीजेपी प्रदेश महामंत्री
