भाजपा द्वारा जिला पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन जमा करने का आज 20 दिसंबर को आखिरी दिन है। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी अधिकृत किये और सभी प्रत्याशियों ने आज भाजपा कार्यालय से रैली के रूप में नामांकन जमा करने रवाना हुए। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर, पार्टी उपाध्यक्ष जीतू जिराती, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ राजेश सोनकर सहित ग्रामीण भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।

पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 जनवरी 2022, दूसरा चरण 28 जनवरी और तीसरे चरण 16 फरवरी को होंगे। पहले चरण के लिए भाजपा द्वारा जिला पंचायत चुनाव के लिए घोषित अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किये। पार्टी कार्यालय पर मंत्रोच्चार के साथ सभी प्रत्याशी गाड़ी में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर, पार्टी उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर सहित कई नेता मौजूद थे। वर्तमान में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मामला आया हुआ है और ओबीसी सीटों को छोड़कर बाकी अन्य वर्गों पर यह मतदान हो रहे हैं। ओबीसी के लिए नए सिरे से आरक्षण होगा और फिर उन सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा न्यायालय आदेश जैसा भी रहेगा उसके हिसाब से पार्टी आगे रणनीति तैयार करेगी।

Exit mobile version