रघुवंशी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन का पहला निमंत्रण खजराना गणेश जी को

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्री रघुवंशी समाज परिचय सम्मेलन इन्दौर द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2022 को खालसा कालेज राजमोहल्ला इंदौर में आयोजित किया जाएगा । सम्मेलन का आमंत्रण पत्र तैयार किया गया जिसे समाजजन को आमंत्रित करने के पूर्व सभी समाजजन और परिचय सम्मेलन समिति के सदस्यों ने खजराना गणेश मंदिर में एकत्रित होकर प्रथम पूज्य श्री गणेश जी को दिया । सभी ने प्रार्थना की कार्यक्रम को सफल बनाएं ।

समाज का यह सातवां सम्मेलन आयोजित होगा । श्री रघुवंशी समाज ने सफलता पूर्वक अभी तक 6 परिचय सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किए है । यह आयोजन इन्दौर ही नहीं प्रदेश के शहरो के अलावा अन्य प्रदेशों के जैसे महाराष्ट्र उत्तरप्रदेश गुजरात और राजस्थान तक अपनी पहचान बना ली है । इस कार्यक्रम में सभी जगह से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होते हैं ।

परिचय सम्मेलन में अपना बायोडाटा ऑनलाइन आवेदन कर जमा करा रहे हैं अंतिम तिथि 20 जनवरी रखी गई है । बायोडाटा प्रकाशित करने का कार्य शुरू हो गया है । अभी तक 400 से 500 के करीब बायोडाटा आ गए हैं ।

आज के इस कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित हुए और सभी ने प्रार्थना की कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो प्रभु ऐसा आशीर्वाद प्राप्त करे ।

- Advertisement -
Exit mobile version