इंदौर के विधानसभा क्षत्रे 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय भाजपा के एक कार्यक्रम में सम्मलित हुए , वहाँ विधायक आकाश ने मीडिया से मुखातिब होते हुए क
कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इंदौर के विधानसभा क्षत्रे 3 के युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात चीत करते हुए कई ज्वंलत मुद्दों पर आपना बयान दिया ।
इंदौर का नाम बदलने को लेकर आकाश बोले की पहले भी इंदौर के नाम इंद्रेश्वर महादेव के नाम पर है और अगर अहिल्या माता के नाम पर होगा तो भी उन्हें कोई आपत्ति नही है।
इंदौर में होने वाले टंट्या भील के स्मृति महोत्सव को लेकर बोले की यह उत्सब आदिवासी भाइयो का है और प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके रोजगार के लिए काफी सोच रहे है।
हाल ही में हुई भाजपा विधायकों की बैठक पर आकाश बोले के यह बैठक चुनावी नही बल्कि जनता की सेवा के विषय पर आधारित थी। साथ ही बैठक में सभी विधायकों से अपने अपने क्षेत्र में कुछ कल्याणकारी ओर नया करने पर विचार किया गया है।
