भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त रविवार को है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर उसके हाथों पर रेशम की डोर से बनी राखी बांधती हैं। भाई भी इस प्रेम के बदले अपनी बहन को अपनी सामर्थ अनुसार उपहार भेंट कर उनकी आजीवन रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। लेकिन राखी बांधने के लिए शुभमूर्हूत का होना बहुत ही जरूरी होता है। इसीलिए हम आपको इस खबर के माध्यम से बता रहे हैं कि रक्षाबंधन कैसे मनाया जाए और किस मुहूर्त में रक्षा सूत्र बहनें अपने भाई के हाथ में बांधे
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. इस बार रक्षाबंधन पर 3 तीन महा योग बन रहे हैं जिसमें शोभन योग गजकेसरी योग और अमृत योग बन रहा है जिसके चलते यह रक्षाबंधन पर्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन संयोग को बेहद शुभ माना गया है. ये संयोग भाई-बहन के लिए बहुत शुभ साबित होंगे. इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस बार भद्रा न होने की वजह से दिनभर में किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है.
