भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी बयान के लिए जिला कोर्ट पहुंची

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में गवाहों के प्रति परीक्षण को लेकर भय्यू महाराज की दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी आज जिला कोर्ट में बयान के लिए पहुंची । बयानों के क्रॉस क्वेश्चन को लेकर आरोपी शरद की ओर से वकील धर्मेंद्र गुर्जर ने डॉक्टर आयुषी से कई सवाल किए ।।जिसमें निकल कर आया कि भय्यू महाराज की डॉक्टर आयुषी से दो बार शादी हुई थी । जिनमें पहली शादी कोर्ट मैरिज और दूसरी शादी रीति रिवाज से होना पाया गया साथ ही भय्यू महाराज और डॉक्टर आयुषी की उम्र में 23 साल अंतर के बावजूद भी शादी क्यों हुई क्या उन्हें अजीब नहीं लगा इस सवाल पर डॉक्टर आयुषी ने कहा कि जब कोई किसी को पसंद करता है तो उम्र का अंतर नहीं देखा जाता। इसलिए उन्हें उम्र को लेकर कोई समस्या नहीं थी । वही महाराज नहीं उन्हें कहा था कि पहले कोर्ट मैरिज होगी और उसके बाद विधि-विधान से शादी होगी इसलिए उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी । डॉक्टर आयुषी ने भय्यू महाराज के यहां उनके काम और देखरेख को लेकर सोशल मीडिया टीम में 13 लोगों की टीम में जॉइनिंग की थी और 14 दिन बाद ही उन्हें शादी का प्रस्ताव आ गया था । डॉक्टर आयुषी ने कहा कि उन्होंने पहला प्रस्ताव फ़ोन पर अस्वीकार कर दिया था लेकिन बाद में परिवार जनों के प्रस्ताव आने पर उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था । इतनी जल्दी शादी को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भय्यू महाराज के पीछे बहुत व्याप थे । हालांकि वह इस जवाब को सीधे नहीं समझा पाई । उन्होंने यह भी कहा कि वह कभी भी भय्यू महाराज की अनुयायी नहीं थी और ना ही आज तक वह किसी के अनुयाई हैं। वह कुहू को बेटी मानती है लेकिन उन्हें बेटी मानती है या नहीं उन्हें नहीं पता । एडवोकेट धर्मेंद्र गुर्जर ने दो एप्लीकेशन जिला कोर्ट में फाइल की है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चार्ज कर उनका फिर से अवलोकन करना और साथ ही डॉक्टर आयुषी की बच्ची के प्रीमेच्योर संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे गए हैं ।

धर्मेंद्र गुर्जर – एडवोकेट

Exit mobile version