इंदौर स्व श्री चंद्रपालसिंह उस्ताद व्यायामशाला की मेजबानी में कुश्ती पहलवानो का महाकुम्भ प्रारम्भ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

श्रमिक क्षेत्र स्थित स्व श्री चंद्रपालसिंह उस्ताद व्यायामशाला की मेजबानी में स्व श्री नागेन्द्रसिंह ठाकुर की 54 वी पावन जयंती पर म.प्र.राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर कुश्ती स्पर्धा में 500 पहलवानो ने अपना पंजीयन करवाया।म.प्र.कुश्ती संघ के बेनर तले यह प्रतियोविता आयोजित की जा रही है।
कुश्ती आरम्भ होने के पूर्व म.प्र.के लगभग 30 जिलों से आये पहलवानो का का पैदल मार्च बेंड-बाजो के साथ मलवामिल चौराहे से व्यायामशाला तक बेंड-बाजो के साथ निकल गया । सभी महिला -पुरुष पहलवानो का स्वागत क्षेत्र के व्यापारियों के द्वारा किया गया। कुश्ती स्थल पर अस्थाई कुश्ती स्टेडियम का भव्य निर्माण किया गया है।पूरे कुश्ती स्टेडियम को महपुरुषो के चित्रों से सजाया गया है।खचाखच भरे कुश्ती स्टेडियम में तालियां बजाकर पहलवानो का उत्सह वर्धन किया।
मुख्य कुश्तियां शाम 4 बजे से आरंभ हुई जिसमें पुरुष वर्ग में मुख्य कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश बिजौरे,(इंदौर)बादल बडोकर(कटनी) अजय प्रताप(दतिया)एवं यज्ञ गौड़ (उज्जैन) ने अपने मुकाबलो में विजय प्राप्त की।
बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रजापत (भोपाल) काजल देवला (खंडवा)मनीष प्रजापति (सागर)रोशनी यदुवंशी (बैतूल) ने अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री प्रेमचंद गुड्डू थे उनका स्वागत पूर्व ओलंपियन। पप्पू यादव, व विक्रम अवार्ड से सम्मानित ओमप्रकाश खत्री ने किया।
यह जानकारी अखाड़े के उस्ताद राजू ठाकुर और अर्जुन ठाकुर ने दी।

Exit mobile version