इंदोर नगर निगम द्वारा बड़ा गणपति से लेकर कृष्णपुरा तक के नए रोड़ पर की जा रही सड़क निर्माण की तैयारियों को देखने निगम आयुक्त प्रतिभा पाल आज अधिकारियों को साथ लेकर दौरे पर निकली उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सड़क पर बेसमेंट में कोई भी दुकान नही होना चाहिए क्योंकि बेसमेंट केवल वाहनों की पार्किंग के लिए होता है
इंदोर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा गणपति चौराहे से कृष्णपुरा छत्री तक एमजी रोड चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त द्वारा यूटिलिटी लाइन सीवरेज, पानी की लाइन व अन्य डाली जाने वाली लाइन, बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रारंभ हो गया उसका निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त द्वारा रोड निर्माण से संबंधित बड़े गणपति और किशनपुरा ब्रिज पर कार्य की समय सीमा का टाइमर लगाने के निर्देश भी दिए गए
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता और अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी को निर्देश दिए कि कल से शेष रही बाधा को निगम हटाने की कार्यवाही शुरू करें आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया कि बाधक भवनों के बेसमेंट में दुकानों का निर्माण किया गया है इस पर क्षेत्रीय झोनल अधिकारी एवं भवन अधिकारी को निर्देशित किया कि बेसमेंट में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो, बेसमेंट पार्किंग के लिए खुले रखें, इसे हेतु बेसमेंट में कोई भी अतिक्रमण हो तो उसे हटाए।
