बीती रात इन्दौर में एक कपड़ा शोरूम में लगी आग फायर की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

दीपावली चलते शहर में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है । रविवार रात भी इन्दौर में एक कपड़ा शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई जिसमें लाखों का माल जलकर खाक हो गया । आशंका है कि आतिशबाजी से ये आग लगी थी । जिस पर फायर की टीम ने काबू पाया ।

घटना टावर चौराहा स्थित फ्लाई नाम कर कपड़ा शोरूम की है । यह रविवार रात अचानक आग लग गई । जिस समय दुकान में आग लगी दुकान बंद थी । आसपास के लोगों ने दुकान से निकलते धूंए को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी । सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया । गनीमत रही की समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो पूरा शोरूम जलकर खाक हो जाता । संभावना है कि आग आतिशबाजी के कारण लगी होगी ।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर की टीम ने आग पर काबू पाया ।  आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है

Exit mobile version