इन्दौर लोकायुक्त पुलिस ने राशन दुकान पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने के ऐवज में 15 हजार रुपये प्रति माह की रिश्वत की मांग करने वाले खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेश शर्मा को रणनीति बनाकर आज सुबह 15000 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह राजेन्द्र नगर स्थित अवासा रेसीडेंसी पर रिश्वत की पहली किश्त ले रहा था।
खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेश शर्मा को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार……राशन दुकान संचालक से मांगी थी हर महीने 15000 की रिश्वत…..इन्दौर लोकायुक्त पुलिस के पास राजेन्द्र नगर एबी रोड स्थित आनंद नगर निवासी अमित कलसी ने कलेक्टर कार्यालय में स्थित खाद्य विभाग में पदस्थ धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अमित के अनुसार वह अहीर खेड़ी महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार ग्राम बांक चंदन नगर इंदौर में शासकीय राशन दुकान में सेल्समैन है। खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेश शर्मा ने अमित से राशन की दुकान के संचालन के दौरान किसी प्रकार के छापे या अन्य कार्रवाई नहीं करने के ऐवज में हर महीने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। धर्मेंद्र ने साथ ही धमकी दी थी कि यदि वह प्रति माह 15 हजार रुपये की रिश्वत नहीं देता हे तो वह राशन की दुकान में कई कमियां निकाल देगा और उसकी दुकान बंद करवा देगा।आज सुबह जैसे ही फरियाद 15000 रुपये अरोपी धर्मेंद्र शर्मा को देने गया तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया आरोपी धर्मेंद्र पर ।ओर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
