बाणगंगा पुलिस ने गांजे की तस्करी कर रही एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से डेढ़ किलो से भी अधिक गांजा जब्त किया है । जब्त गांजे की कीमत हजारो रुपये रुपये बताई जा रही है । फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है जिसमे कई नए खुलासे होने की उम्मीद है ।
बाणगंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी गणेश धाम कालोनी में एक महिला लंबे समय से गांजा बेच रही है । सूचना पर पुलिस ने दबिस देकर वंदना ठाकुर नाम की महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से डेढ़ किलो गांजा जब्त किया है । जब्त गांजे की कीमत हजारो रुपये बताई जा रही है ।
मामले में पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम कि तहत कार्यवाही की गई है ।
