इदौर के धरमपुरी स्थित अंकुर रिहैब सेंटर के पास सोलसिंदा सड़क पर रहने वाले करामत खान पर दो नकाबपोश अज्ञात लोगों ने गोली मारकर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए
दरअसल , धरपुरी स्थित सोलसिन्दा सड़क पर रहने वाले करामत खान पिता बाबू खान इंदौर से धरमपुरी की ओर अपनी बाइक पर जा रहे थे , तभी पीले कपड़े से मुंह ढके हुए 2 लोगों ने करामत को अंकुर रिहैब सेंटर के पास पहलवान कहकर करामत को रोका और हालचाल पूछे, करामत कुछ समझ पाता, इसके पहले ही बाइक सवार लोगों ने उस पर बंदूक तान दी और दनादन एक के बाद एक पांच फायर किए , जहां पीड़ित करामत खान के पैर में 3 गोलियां लगी, उसके बाद मौका देख बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए । वहीं पीड़ित ने धरमपुरी पुलिस चौकी पर फोन के माध्यम से सूचना की जहां मौके पर सांवेर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया मामले में पीड़ित करामत ने शनिवार सुबह बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और गोली चलाने वालों को वह नहीं जानता है। वही मामले में सांवेर थाना प्रभारी मोहन मालवीय के अनुसार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिया बदमाशों को खोजने की कोशिश की जा रही है साथ ही मामले की जांच जारी है।
