मध्यप्रदेश में आत्म हत्याओं का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में दीपावली के दूसरे दिन इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले एक वकील ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में बीती रात एक वकील ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी पुलिस के अनुसार वकील का नाम आशीष कल्याण है। जो पेशे से वकील होने के साथ ही फोटोकॉपी की दुकान भी संचालित करते थे। हालांकि कयास लगये जा रहे हैं कि शराब के आदी होने के चलते उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि इंदौर के
