बहन की मौत के बाद से दुखी भाई ने खाया जहर और दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दौर के मल्हारगंज में एक युवक ने अपनी बहन की मौत के बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी, जानकारी के अनुसार युवक बहन की जुदाई से इतना दुखी हुआ कि उसने अपने आप को खत्म करने की ठान ली, और जहर खाकर अपनी जान दे दी।

अक्सर फिल्मों में प्रेमी-प्रेमिका को जुदाई में एक दूसरे के लिए देते देखा होगा, लेकिन इंदौर के मल्हारगंज इलाके में एक युवक ने उस वक्त जहर खाकर जान दे दी, जब युवक अपने आप को अकेला महसूस करने लगा, बात दें मृतक युवक कि बहन को 2 माह पहले डेंगू हुआ था, जिसके कारण उसकी असमय ही मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही युवक व्यथित रहने लगा था, मृतक का नाम कुणाल बुढेलिया, उम्र 18 वर्ष है। युवक मूलतः उज्जैन का रहने वाला था, युवक इंदौर में ही फर्नीचर का काम करता था। वही मृतक के पिता के गुजर जाने के बाद अविवाहित बहन का पालन पोषण भी वही कर रहा था, लेकिन दो माह पहले हुई, बहन की मौत से युवक काफी परेशान रहने लगा था। परिजनों के अनुसार बीती रात युवक मौसा के यहां पर जब काम करने पहुंचा, तो थोड़ी देर बाद उसे उल्टियां होना शुरू हो गई, तभी उसने अपने मौसा को बताया कि उसे दिवंगत बहन की याद आ रही है। उसी के पास जा रहा है, इसलिए उसने जहर खा लिया है।

Exit mobile version