आत्महत्या करने जा रहे युवक को पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए बचाया , बेरोजगारी से था परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर की खजराना थाना पुलिस ने बेरोजगारी से परेशान एक युवक को आत्महत्या करने से बचाया । युवक आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला था । मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया ओर उसकी नोकरी भी लगवाई ।

मामला खजराना थाना क्षेत्र का है ।जहा jरविवार सुबह बेरोजगारी से परेशान होकर एक युवक आत्महत्या करने जा रहा था । जिसका वीडियो उसने सोशल मीडिया पर डाला था । इसकी जानकारी परिजनों ने तुरन्त पुलिस को दी । थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने इसकी मोबाईल लोकेशन निकलवाई ओर आत्महत्या करने जा रहे युवक को बचाया । खास बात ये की टीआई ने इसकी नोकरी भी लगवाई ताकि ये अपना परिवार चला सके और आगे से इस तरह का कदम ना उठाए ।

Exit mobile version