बदमाश ने बेखोफ होकर पेट्रोल डालकर लगा दी ऑटो में आग सीसीटीवी मे केद पूरी घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
बदमाश ने बेखोफ होकर पेट्रोल डालकर लगा दी ऑटो में आग सीसीटीवी मे केद पूरी घटना

इंदौर में बदमाश बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र में गरीब ऑटो चालक के ऑटो में नकाबपोश बदमाश आग लगाकर फरार हो गया। बदमाश की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

दरअसल, बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नरवल में एक गरीब ऑटो चालक की ऑटो में देर रात नकाब पहने एक बदाश ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जहां फरियादी राहुल कुशवाह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मौके से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कहती नजर आ रही है।

Exit mobile version