इंदौर-भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी पूरी, पुलिस कमिश्नर प्रणाली एक नजर में…?

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जब नोटिफिकेशन जारी होंगे, उसी दिन इस प्रणाली के तहत पुलिस अफसरों की नियुक्ति कर दी जाएगी
भोपाल और इंदौर दोनों जगह प्रथक-प्रथक पुलिस आयुक्त रहेंगे,तीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आठ उपायुक्त, 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और 19 सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे , करीब 43 अफसरों का स्टॉफ रहेगा
नोटिफिकेशन के तहत शहरी पुलिस थाना क्षेत्र में यह प्रणाली लागू हेागी। इसमें नगर निगम सीमा के समस्त पुलिस थाने रहेंगे
इसके अलावा देहात के थानों को बाहर रखा जाएगा, लेकिन जिन पुलिस थानों के क्षेत्र में देहात और शहरी क्षेत्र दोनों शामिल रहेंगे, उन्हें भी प्रणाली में शामिल रखा जाएगा। अर्थात जिन पुलिस थानों का पूरा क्षेत्र देहात हैं, वो ही इससे बाहर रहेंगे..

Exit mobile version