फौज की सेवा से सेवानिवृत्त हो कर लोटा सैनिक, इंदौर में हुआ भव्य स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के निरंजनपुर में रहे वाले चन्द्रवंशीय खाती समाज के सचिन चौधरी जो देश की सेवा करते हुए कई साल बाद देश सेवा से निवृत्त होकर वापस अपने घर लौट तो समाजजनों व आसपास के रहवासियों ने सैनिक के घर आगमन पर बैंडबाजों एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। सचिन भारतीय सेना से सेवा निवृत्त होकर मंगलवार को अपने घर पंहुचे। सैनिक के घर पंहुचने पर समाजजनों सहित परिजनों एवं रिस्तेदारों ने खुशियां मनाई एवं भव्य स्वागत किया। पुरे गांव में बैंडबाजों के साथ जुलुश निकाला गया। जिसमें गांव के युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। गांव के प्रत्येक घर पर सैनिक का श्रीफल एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। अपनी नोकरी में देश सेवा के दौरान सैनिक सचिन ने कई बार अपनी वीरता का परिचय दिया। वीर सैनिक का पुष्पवर्षा से कई जगहों पर स्वागत किया गया

Exit mobile version