इंदौर में नगर निगम द्वारा बुजुर्गाें के साथ की गई अमानवीय हरकत को लेकर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। अब इस मामले में निगम आयुक्त को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने निगम आयुक्त को हटाने की मांग भी की है। अपनी मांग रखते हुए कांग्रेसियों ने ना सिर्फ रैली निकाली बल्कि संभागायुक्त कार्यालय के सामने जमकर हंगामा कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की ।
पिछले दिनों बुजुर्गों के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर आज शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी संभागायुक्त पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने पहुंचे,, इस दौरान कुछ कांग्रेसी श्रवण कुमार भी बनकर आए। बुजुर्गों के पोस्ट को टोकनी में रखकर उसे कंधे पर टांगकर कांग्रेसियों ने घटना का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया, विधायक जीतू पटवारी,संजय शुक्ला, विशाल पटेल, शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर में बुजुर्गाें के साथ जो अमानवीय हरकत हुई है, वह बहुत ही निंदनीय है।वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस मामले को लेकर ये कहने पर कि अध्याय खत्म हो गया है पर आपत्ति भी दर्ज की।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पशुओं की तरह खोज-खोजकर गाड़ी में ठूसना इनता ही नहीं उन्हें जंगल में ले जाकर धक्का देकर छोड़ा जाना बेहद शर्मसार करने वाला है।अभी भी 12 बुजुर्ग गायब हैं। उन्हें कहां छोड़ा गया है। वे किस हाल में हैं, पता नहीं। निगम – प्रशासन और सरकार उनका पता लगाए। इस घटना से इंदौर के नाम कलंकित हुआ है इस घटना से पूरा देश दुखी है। वहीं इस मामले में निगम प्रशासक और संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में निगम बेहद संजीदा है और जिन बुजुर्गों के लापता होने की बात कही जा रही है उन्हें भी ढूंढ़वाया जा रहा है। साथ ही सभी बुजुर्गों का मेडिकल चेकअप सहित अन्य सुविधाओं का भी ध्यान दिया जा रहा है। रही बात बुजुर्गों के खोजने की तो नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पास से चर्चा के बाद पत्रकारों को जानकारी दी जाएगी।
सुपर-संभाग आयुक्त कार्यालय पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन
बुजुर्गों के अपमान को लेकर नगर निगम के खिलाफ किया गया प्रदर्शन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल कांतिलाल भूरिया सहित कई नेता हुए शामिल
महिला मोर्चा भी हाथ तख्तियां लिए कमिश्नर कार्यालय पहुची
संभाग कमिश्नर को देंगे दोषी निगम अधिकारियों के खिलाफ राज्यपाल के नाम सोप ग्यापन
कांग्रेसियों ने संभागायुक्त कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की
बुजुर्गों के सम्मान में श्रवणकुमार बने, कांग्रेसी
