फिर चर्चाओं में साध्वी प्रज्ञा का बयान, आजान पर आपत्ति, कहा इससे लोगों की नींद खराब

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का अजान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सुबह होने वाली अजान पर आपत्ति जताई है. सांसद ने कहा कि सुबह की आवाजों से ना सिर्फ बीमार परेशान होते हैं बल्कि साधना भी भांग होती है.

मरीजों को होती दिक्कत

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुबह पांच बजकर कुछ मिनट से बहुत जोर जोर से आवाजें आती हैं वो आवाजें लगातार आती हैं, सबकी नींद हराम होती हैं. कुछ मरीज बीमार होते हैं उनको भी तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि साधु सन्यासियों की साधना का भी यही समय होता है और उनकी साधना में परेशानी होती है.

जबरदस्ती सुननी पड़ती अजान

- Advertisement -

साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है, आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है. लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं तो ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता. हम हिंदू इस बात का सम्मान करते हैं और सर्वधर्म समभाव रखते हैं, लेकिन क्या कोई और धर्म ऐसा कर रहा है?

Exit mobile version