विजय नगर क्षेत्र मे रोबोट चौराहे के समीप एक तेज गति बस ने ली युवक की जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मंगलवार रात रोबोट चौराहे के समीप एक तेजगति बस ने पैदल जा रहे युवक को अपनी चपेट में लिया । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक कौन है इसकी पहचान नही हो सकी है । हादसे के बाद बस का चालक बस छोड़कर भाग निकला जिसकी तलाश जारी है ।
घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के समीप की है । यह एक तेजगति बस ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया । फिलहाल मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है ।

Exit mobile version