प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई बताया जा रहा है अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल युवक को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के पास बने ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक सखाराम को जोरदार टक्कर मार दी गंभीर रूप से हुआ घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए एमवाई अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है मृतक 30 वर्षीय सखाराम मूलतः बड़वानी जिले का रहने वाला था और इंदौर में पिछले 5 सालों से रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
