पेरोल पर गए केदी कर रहे जेल वापसी , जेल में जाने से पहले मेडिकल भी करवाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोना काल जेल में तेजी से संक्रमण फैलने के चलते। जेल प्रशासन द्वारा शासन के आदेश के बाद 580 कैदियों को पैरोल दिया गया था जिनकी अब पैरोल समाप्त हो गई है और अब कैदियों ने जेल में लौटना शुरू कर दिया है।

वैश्विक महामारी covid-19 को देखते हुए जेल मुख्यालय शासन की तरफ से आदेश पारित हुआ था जिसमें संक्रमण को कम करने के उद्देश्य से जेल से 580 कैदियों को पैरोल देने के आदेश जारी हुए थे उसी तारतम्य में अब मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद सभी कैदियों को नोटिस दिया गया है जिसमें उन्हें वापस आने की सलाह दी गई है वही नोटिस मिलते ही देर शाम 150 कैदी जेल लौट आए हैं कुछ कैदी आने वाले दिनों में वापस जेल की ओर रुख करेंगे।हालांकि वापस जेल की ओर आने वाले कैदियों का अब जेल में जाने से पहले मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

इधर जेल प्रशासन द्वारा लौट कर आए कैदियों का दो बार आपको भी टेस्ट करवाया जा रहा है। वही कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार उन्हें रखा जाएगा।

Exit mobile version