मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जन जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर इंदौर पुलिस द्वारा कई सार्थक प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति रेणू जैन मुख्य रूप से उपस्थित हुई। इसके साथ ही अलग अलग क्षेत्र में एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी नारी शक्तियां भी शामिल हुई। इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र व एएसपी मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी की मौजूदगी में हुए परिचर्चा कार्यक्रम में कुलपति रणू जैन व अन्य महिला अतिथियों ने महिला सम्मान और उसकी सुरक्षा को लेकर किस तरह के प्रयास किए जा सकते है, उस पर विचार प्रकट किए।
इंदौर आईजी ने भी परिचर्चा के दौरान अपने उदबोधन में महिला अपराध को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई पर प्रकाश डाला।
