पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ,सांसद और विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई फतेहाबाद रेल लाइन का लोकार्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल के मामले में इंदौर को 2 सौगातें दी। पीएम ने गेज परिवर्तित व विद्युतीकृत उज्‍जैन-फतेहाबाद रेल लाइन का वर्चुअल लोकार्पण किया, वहीं इंदौर -उज्जैन के बीच नई मेमू ट्रेनों का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने जहां भोपाल से वर्चुअली इन सौगातों का लोकार्पण किया, वहीं इंदौर रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट का शुभारंभ किया। ये उज्‍जैन के लिए वैकल्पिक मार्ग है। करीब 220 करोड़ रु की लागत से इस ट्रैक का गेज परिवर्तन व विद्युतीकरण किया गया है। इससे इंदौर और उज्जैन की दूरी 17 किलोमीटर कम होगी और समय में भी कमी आएगी। वर्तमान में इंदौर से देवास होकर उज्जैन की दूरी 80 किलोमीटर है, जबकि फतेहाबाद होकर उज्जैन की दूरी करीब 63 किमी है। साथ ही बड़े रूट की ट्रेनें भी यहां से आ-जा सकेंगी। बता दें कि करीब 22 किलोमीटर लंबी उज्जैन-फतेहाबाद छोटी रेल लाइन को हमेशा के लिए बंद करने के इरादे से 2014 में बंद किया गया था। लेकिन तत्कालीन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के आग्रह के बाद इसे बड़ी लाइन में बदलने का फैसला लिया गया।

Exit mobile version