इंदौर के नगर निगम के 19 ज़ोन्स के वैक्सीनशन सेंटर्स का निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने दौरा किया। जिसमे लोगो को विभिन्न जोन्स के अंतर्गत आने वाले ऐसे नागरिक जिन्होंने दोसर दोसे नही लगवाया है उन्हें निगम की टीम लगातार टीकारण के लिए जागरूक ओर प्रेरित कर उन्हें टीकारण बूथ तक लेकर आ रही है ।
शहर में निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के द्वारा लगातार निरीक्षण से वैक्सीनशन सेंटर्स की कार्य प्रणाली दुरुस्त दिखाई दे रही है। निगमआयुक्त के अनुसार वैक्सीन का दूसरा डोज़ प्रथम जितना ही महत्वपूर्ण है, इसीलिए निगम की टीम लगातार कई क्षेत्रों में वैक्सीनशन के लिए लोगो को जागरूक कर रही है और उन्हें सेंटर्स तक लेकर आरही है साथ ही शहर में कई मोबाइल वैन्स भी चलाई रही है जो लोगो का घर घर जाकर टीकाकरण कर रही है। अब गौरतलब है कि विभिन्न संघटनो के सहयोग से बचे हुए 30 प्रतिशत लोगो को भी इस माह के अंत तक टिक लगा दिया जाएगा।
