छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा चौरई में आज किसान आंदोलन का आगाज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं उनके बेटे सांसद नकुल नाथ के नेतृत्व में संपन्न हुआ बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है और किसानों पर यह जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की भाजपा सरकार बड़े उद्योगपति अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए यह कृषि बिल लाई है अगर इन कृषि बिल को वापस नहीं लिया तो इससे बड़े आंदोलन किए जाएंगे साथ ही कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वार करते हुए कहा की शिवराज सिंह चौहान एक्टिंग अच्छी कर लेते हैं एक्टर अच्छे हैं उन्हें मुंबई जाना चाहिए और एक्टिंग करना चाहिए पूर्व मंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वार करते हुए यह भी कहा कि वह किसानों का ध्यान भटकाने के लिए बार-बार राम मंदिर की बात को सामने लाते हैं और उनके संगठनों द्वारा राम मंदिर के लिए वसूली की जा रही है इस विषय को लेकर जब हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से बात की एवं क्षेत्रीय विधायक चौधरी सुजीत सिंह रघुवंशी जी से किसानों की समस्याओं को लेकर बात की साथ ही किसानों से भी बात की तो उनका क्या कहना था??
