पुष्य नक्षत्र पर व्यापारियों ने खरीदे बही खाते लक्ष्मी पूजन पर वही खातों की की जाती है पूजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आधुनिक होते भारत में आज भी पुष्प नक्षत्र पर बही खाते खरीदने का एक अलग ही महत्व माना जाता है पुष्प नक्षत्र पर व्यापारियों द्वारा बही खाते की पूजा अर्चना कर बही खातों को सर पर रख कर अपने प्रतिष्ठान पर ले जाया जाता है दरअसल दीपावली पर्व पर व्यापारियों द्वारा बहीखाता की लक्ष्मी पूजन के साथ पूजा अर्चना की जाती है ऐसी मान्यता है कि दीपावली पर्व पर माता लक्ष्मी पूजन , दीपदान विघ्नहर्ता गणेश पूजन ,कुबेर पूजन के साथ-साथ बही खाते की भी पूजा अर्चना की जाती है जिससे व्यापार-व्यवसाय में आने वाले विघ्न व दरिदगी दूर होती है भले ही आधुनिक भारत में व्यापार-व्यवसाय में कंप्यूटर का एक अलग ही महत्व है लेकिन आज भी व्यापारी पुष्पनक्षत्र पर बही खातों की पूजा अर्चना कर उन्हें सर पर रखकर अपने प्रतिष्ठानो पर ले जाते है

Exit mobile version