पुलिस ने चोरों की गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सरगना समेत 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में पुलिस ने चोरों की गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग का सरगना चोरी करवाने के लिए नाबालिग लड़कियों का उपयोग करता था। यही नहीं, वह लड़कों की मदद से बाइक चोरी करवाता था। इसके बाद इन्हें बाजार में सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने मामले में मुख्य सरगना समेत 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डकैती डालने की फिराक में थे। आरोपियों के पास से 6 बाइक, एक पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मोबाइल फोन्स मिले हैं।

इंदौर की वजय नगर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व धारदार हथियार 6 चोरी की हुई बाइक और मोबाइल फोन्स बरामद किये हे दरसअल विजय नगर छेत्र  में 2 माह पूर्व कुछ पीड़ितों ने यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर पर किराए का कमरा देखने आई किशोरियों द्वारा घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित बुजुर्ग दंपती थे, इस कारण से नाबालिग चोरों ने बुजुर्ग दंपती को बातों में उलझा रखा। एक अन्य युवती ने घर में हाथ साफ कर फरार हो गई। इसके बाद दोनों किशोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। पूछताछ में गैंग के 5 अन्य साथियों को नाम सामने आने के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी इतने शातिर थे कि वह बाइक को चोरी कर तुरंत उसे बाजार में किसी भी व्यक्ति को महज दो से 3 हजार में बेच दिया करते थे। उससे नशा खरीद लेते थे। गैंग के अन्य सदस्य भी नशे के इतने अधिक आदी थे कि उन्हें रोजाना ब्राउन शुगर व अन्य नशों के लिए रुपयों की जरूरत होती थी। आरोपी इसके लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। गैंग का सरगना तिरु हे जो नशे की पुड़िया नाबालिकों को देता हे और उनसे चोरी की वारदात करता था तिरु की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हे क्योकि चोरी के माल में उसने भी हिस्सा लिया था फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर रही हे.

Exit mobile version