पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार आमने-सामने जमकर चली लाठिया, करीब चार लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छत्रीबाग इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर फिर से दो परिवार आमने-सामने हो गए । इसमें एक पक्ष की दूसरे ने लाठियों से पिटाई कर दी । बाद में मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंची । दोनों पक्षों को मेडीकल पर भेजने के बाद पुलिस ने करीब सात लोगों पर केस दर्ज किया है ।
घटना पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के धुनीवाले बाबा मंदिर के पास की है । यह रहने वाले दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ । जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को पहले लाठियों से पीटा । वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी हथियार निकाल लाए । इस दौरान दोनों पक्ष से करीब चार लोग घायल हुए है । दोनों परिवार आमने-सामने रहते हैं । कुछ साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई थी। लड़ाई के दौरान कुछ लोगों ने लट्‌ठ और पत्थरबाजी का वीडियो बना लिया

Exit mobile version