इंदौर के डीआईजी आफिस में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 10 महीनों से रोक दी गई थी वही तीसरे मंगलवार भी पुलिस जन सुनवाई में 85 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुचे जहाँ प्रोपर्टी , पारिवारिक विवाद व फ्रॉड के आवेदन एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी ने लिए जिसके निराकरण जल्द ही किये जायेंगे
इन्दौर के डीआईजी आफिस पर हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में इस हफ्ते 85 आवेदन एसपी मुख्यालय के सामने देखने को मिले वही काफी लंबे समय से कोरोना काल मे जनसुनवाई नही होने के कारण पीड़ित लोग परेशान होते रहे जिसके लिए पिछले महीने से आईजी हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा पिछले तीन मंगलवार से पुलिस जनसुनवाई शुरू की गई है जिसमे पीड़ित पक्ष अपनी समस्याओं को लेकर प्रति मंगलवार डीआईजी आफिस पहुच कर अपनी समस्या पुलिस के सामने रखते है वही आज एसपी मुख्यालय ने लोगो की समस्याओं को लेकर जनसुनवाई शुरू की जिसमें किसी के प्लाट पैसे देने के बाद भी नही मिले तो कही पारिवारिक विवाद के आवेदन आये तो किसी के साथ धोखाधड़ी के 85 आवेदन एसपी मुख्यालय अरविंद तिवारी एसपी के समक्ष प्रस्तुत हुए
जिसको लेकर एसपी अरविंद तिवारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द इन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाए
