पिछले दिनों अधजली मिली लाश युवती की ह्त्या मामले मे डीआईजी ने एसपी के साथ बैठक ली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पिछले दिनों बायपास स्थित पेट्रोल पंप के पास एक अधजली युवती का शव मिला था । मामले में अभी तक न ही युवती की पहचान की जा सकी है ना ही उसके हत्यारों का पता लग पाया है । इसी कड़ी में हो रही जांच की मॉनिटरिंग के लिए गुरुवार को इंदौर डीआईजी ने एसपी के साथ बैठक ली।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बायपास स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास खाली मैदान में एक युवती का शव अधजली हालत में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया। मामले में हुई जांच से पता चला कि युवती का पहले गला घोंटा और फिर उसकी पहचान छुपाने के लिए शव पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चेहरा व हाथ पर बने निशान पूरी तरह झुलस जाने के कारण शव की पहचान करना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। शार्ट पीएम रिपोर्ट से पता चला कि युवती की हत्या की है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं कि जा सकी है। मामले में इंदौर पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है । जिसकी मॉनिटरिंग के लिए आज डीआईजी मनीष कपूरिया ने एसपी आशुतोष बागरी के साथ बैठक ली।

Exit mobile version