विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पारिवारिक कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली हालांकि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया
दरअसल विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 45 वर्षीय नरसिंह राठौर ने व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था राठौर को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है संभवत पारिवारिक विवाद एक बड़ी वजह बताई जा रही है इसके कारण राठौर ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है वहीं परिजनों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी
