पति की लंबी आयु के लिए रखा करवाचौथ ,तनुज दीक्षित व उनकी पत्नी ने इंदौर में अपनी पहली करवाचौथ मनाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देशभर में ख्यात तनुज दीक्षित व उनकी पत्नी डॉ. चेतना दीक्षित (डेंटल एवं ओरल सर्जन) ने इंदौर में अपनी पहली करवाचौथ मनाई है। इस अवसर पर डॉ. चेतना ने बताया की वे इसकी तैयारी विगत एक माह से कर रही थी, डिजाइनर मेहँदी, हमारी तस्वीर वाली चूड़िया, खास तरह की ज्वैलेरी समेत संपूर्ण 16 श्रृंगार का ध्यान रखा है। वही मेरी साँसू माँ श्रीमती प्रिया दीक्षित जी से पहली सरगी मिली है। जिसमें ब्रांडेड कॉस्मेटिक ट्रे, श्रृंगार ट्रे और डीजाईनर साड़ियां शामिल है, तो वही ससुर श्री विजय दीक्षित जी से स्वर्ण आभूषण का उपहार मिला है। तनुज दीक्षित ने बताया की शादी के बाद करवाचौथ पति पत्नी दोनों के लिए एक बड़ा पर्व है! पति पत्नी के प्रेम और विश्वास का बंधन और मजबूत हो जाता है। एक दूसरे के प्रति समर्पण और निष्ठा प्रगाड़ हो जाती है। करवाचौथ के दिन पत्नी को बाहर घुमाने ले गए, जिससे इनके मन में दिन भर उपवास का ख्याल ना आए। डॉक्टर चेतना ने बताया की मैने निर्जला उपवास रखा है व बहुत ज्यादा खुश हूँ। इस दिन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थी, मुझे बहुत सारी परंपरा देखने को मिली जो की एक अलग अनुभव है ! आज के लिए हम दोनों का उत्साह बरकरार है, हमें हिन्दू मान्यताओ के साथ इस पर्व को मानना चाहिए।

Exit mobile version