पति की दो शादी का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने मारपीट कर प्रताड़ित किया जिससे तंग आकर पत्नी ने दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदननगर इलाके में पिछले दिनों एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी दरअसल उसके पति ने दो और शादी की थी महिला इसी बात को लेकर नाराज थी पति भी उसे प्रताड़ित करता था इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली थी

वही चंदननगर पुलिस के अनुसार मृतिका नूरमा गाजी निवासी अंबाला रोड चंदननगर में करीब 3 माह पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी पुलिस ने जांच की और उसके पति औरंगजेब निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है आरोपी औरंगजेब ने नूरमा के अलावा दो और शादियां कर ली थी नूरमा को यह पता लगा तो वह पति का विरोध करने लगी पति ने उसे मारपीट कर काफी प्रताड़ित किया इसी से वह परेशान थी

Exit mobile version