पंचकुईया क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए तीर्थ द्वार सहित सडक और पुलिया का भूमिपूजन कार्य्रकम आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बुधवार को इंदौर के पंचकुईया क्षेत्र के विकास में विकास की नै इबारत लिखनी शूरू हो गई, पंच कुईया मुक्ति धाम के साथ क्षेत्र के विकास के लिए करीब तीन करोड़ की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन आयोजित किया गया |

इंदौर के तीर्थ क्षेत्र के नाम से प्रसिद्द पंच कुईया क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने का काम यूँ तो एक साल पहले ही शुरू हो चुका था जब इस रोड के चौडीकरण के लिए मकानों के हिस्सों को ढहाया गया था लेकिन भूमिपूजन ना होने से विकास के कार्य शूरू नहीं हो पाए थे बुधवार को तीर्थ द्वार सहित सडक और पुलिया का भूमिपूजन कार्य्रकम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय सासंद शंकर लालवानी पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कई साधू महात्मा शामिल हुए | दरअसल इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मठ और मंदिर हैं साथ ही शहर का सबसे विकसित और खुबसुरत श्मशान पन्च्कुईया मुक्ति धाम भी इस मार्ग पर स्थित है इस कारण इस रोड को चौड़ीकरण का प्रस्ताव पिछले निगम बोर्ड में पारित किया जा चुका था | बुधवार को साधू संतों की गरिमामयी उपस्थिति में तीर्थद्वार और सड़क का भूमि पूजन आयोजित्र किया गया | इस मौके पर सांसद लालवाणी, मालिनी गौड़ और अन्य अतिथियों ने गेती चलाकर कार्य का भूमिपूजन किया | इस मौके पर सांसद लालवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने अथक प्रयास किए थे जिसके बाद यह कार्य प्रारम्भ हो पाया है करीब तीन करोड़ की लागत से तीर्थ द्वार, सडक और पुलिया का कार्य आगामी छह महीनों में पूरा हो जाएगा

Exit mobile version