लसुड़िया थाना पुलिस को नगर निगम दरोगा द्वारा सूचना दी गई कि न्यू लोहा मंडी के पास बने ग्रीन बेल्ट के चेंबर में युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया। सबसे बड़ी बात ये है कि युवक चेंबर के अंदर था और ग्रीन बेल्ट की जाली से रस्सी बंधी हुई थी
