नोकरी दिलाने के नाम पर भाई ने अपनी बहन से की 65 हजार की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में धोखाधड़ी की घटना कम होने का नाम ही नही ले रही है वही इंदौर में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई ने अपनी बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर 65 हजार की धोखाधड़ी की है जिसकी शिकायत पीड़ित के पिता द्वारा इंदौर की सेंट्रल कोतवाली थाने में की गई वही पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

दरसअल इंदौर की सेंट्रल कोवताली थाना क्षेत्र के नार्थ तोड़ा में रहने वाले नरेंद्र पालकर ने सेंट्रल कोतवालों पुलिस को शिकायत की थी कि मेरा भतीजा सागर ने मेरी बेटी की इंदौर एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के लालच देकर 65 हजार रुपए ले लिए है पैसे लेने के बाद ना तो एयरपोर्ट पर नौकरी लगी नाही पैसे वापस दिए है वही फरयादी नरेंद्र पालकर द्वारा सागर को लगातार फोन किये जा रहे मगर सागर द्वारा फोन नही उठाया जा रहा है जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा सेंट्रल कोतवाली पर की गई है जिसमे पुलिस द्वारा सागर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर अन्य धाराओ के मामला दर्ज कर आरोपी सागर की तलाश शुरू कर दी है वही पुलिस ने बताया कि सागर द्वारा अन्य शहरों में भी कई लोगो से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है

Exit mobile version