नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम का जायजा लेने प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट स्टेडियम पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम जननायक टंट्या भील बलिदान दिवस को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मंत्री तुलसी सिलावट भी नेहरू स्टेडियम पहुंचे यहां पर मंत्री ने अधिकारियों के साथ पूरे स्टेडियम परिसर का दौरा किया

नेहरू स्टेडियम परिसर में कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही यहां पर नगर निगम के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है स्टेडियम परिसर में ही मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की नेहरू स्टेडियम में बारिश से हुए कीचड़ को खत्म करने से लेकर आने वाले मेहमानों के बैठाने तक की व्यवस्थाओं पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, खुद प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा योजनाओं का जायजा लेते नजर आए उन्होंने अधिकारियों से भी पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी ली

स्टेडियम परिसर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है बलिदान दिवस के कार्यक्रम में खुद मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं गौरव कलश यात्रा के साथ ही आने वाले मेहमानों के रुकने का भी इंतजाम किया जा रहा है नेहरू स्टेडियम पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया

Exit mobile version