पेपर बिगड़ने के कारण 10 वी की छात्रा ने उठाया आत्महत्या जेसा बड़ा कदम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर थाना छेत्र में 10 वी की परीक्षा का पर्चा बिगड़ जाने से दुखी एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम खुशी पंजवानी उम्र 15 साल निवासी 16 बंगलो खंडवा रोड थाना तेजाजी नगर है। वही अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्‍ची के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी हे…… 

इंदौर के तेजाजी नगर थाना चैत्र के 16 बंगलो खंडवा रोड निवासी 10 वी की छात्रा ख़ुशी पंजवानी ने देर रात में फांसी लगा ली। वह दसवीं की छात्रा थी। बताया जाता है कि कल उसका गणित का पेपर था जो अच्‍छा नहीं गया था। जिसके कारन छात्रा डिप्रेशन में थी छात्रा को डर था कि उसका पेपर कमजोर गया है। इसके बाद उसके माता पिता ने कल ही उसे समझाकर दिलासाभी दिया था । मगर उसने निराशा में अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली। जब रात में अलार्म बजा और मांं ने देखा तो घटना का पता चला। वही परिजन आज वे उसे घुमाने भी ले जाने वाले थे। इस बीच उसने रात में यह कदम उठा लिया।घटना के बाद से ही पूरा परिवार सदमे में हे वही पुलिस ने मर्ग कायम कर परिवाजनों के बयांन के आधार पर जांच को आगे बड़ा रही हे..

Exit mobile version