निजी अस्पताल मे ओवरलोड के कारण झटका खाकर गिर गई पूर्व सीएम की लिफ्ट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कल पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के इंदौर प्रवास के दौरान बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल,कमलनाथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल का हाल जानने के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल की जिस लिफ्ट में बैठकर कमलनाथ तीसरी मंजिल पर जा रहे थे। वो लिफ्ट औवरलोड होने की वजह से कुछ ऊपर जाने के बाद लिफ्ट झटके से नीचे आ गई। वहीं,लिफ्ट को खोलकर कमलनाथ और अन्य कांग्रेसी नेताओं को लिफ्ट से बाहर निकाला गया वही एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि इस घटना को गलत तरीके से सोश्यल मीडिया पर दिया गया है जब कि लिफ्ट में 12 लोगो की क्षमता थी जो कि लिफ्ट में ज्यादा वजन होने की वजह से कुछ आवाज जरूर आई थी और लिफ्ट थोड़ी नीचे दब गई थी वही एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि लिफ्ट गिरी नही थी अगर गिरी होती तो लोगो को चोट जरूर लगती वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से जब एसपी ने कहा कि जांच करवाली जाए टी कमलनाथ ने मना कर दिया वही पुलिस की माने तो लिफ्ट गिरी नही थी बल्कि वजन ज्यादा होने की वजह से सिर्फ हल्की से आवाज आई थी

आशुतोष बागरी , एसपी

Exit mobile version