निगम द्वारा किए जा रहे निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम पर रीजनल पार्क सहित अन्य शासकीय संपत्तियों को निजीकरण करने के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया

इंदौर में आप पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए नगर निगम द्वारा पिपलिया ना स्थित रीजनल पार्क को जनता की धरोहर बताते हुए निगम द्वारा किए जा रहे निजी करण को लेकर प्रदर्शन किया गया आप पार्टी के प्रवक्ता का कहना है कि नगर निगम लगातार आम जनता की संपत्ति को निजी करण कर रही है और शहर की खूबसूरती व धरोहर को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है इसी को लेकर प्रदर्शन किया गया तो वही उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार से शहर में चलता रहा आने वाले दिनों में कहीं पर भी आम आदमी बिना शुल्क चुकाए प्रवेश नहीं कर पाएगा और ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर लगातार निजी करण होने के बाद बड़ी-बड़ी मल्टी निर्मित हो जाएगी फिर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी है

Exit mobile version