इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के शालीमार बंगलों में रहने वाली महिला ने पति और सास से परेशान होकर सोमवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की जिसे उपचार के लिए परिजन एमवाई लेकर पहुंचे।
दरअसल युवती जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने अपने पति और सास के ऊपर मानसिक और शारीरिक यातनाएं देने और दहेज की मांग करने के साथ ही मारपीट करने आरोप लगाया है।
महिला के परिजन उपचार के लिए क्षमा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां परिजनों ने बताया कि महिला की शादी एक माह पहले ही हुई है और उसके परिवार के लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इधर मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है जहां सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया किस तरह का मामला हीरानगर थाने में पहुंचा है बताया जा रहा है कि महिला ने पहले भी उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था उसके बाद उसकी शादी हो गई वहीं अब जहर खाने की बात सामने आई। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की हालत में अब सुधार है।
