नाबालिक के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर परिजनों के साथ डीआईजी कार्यालय शिकायत करने पहुंची

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार छेड़छाड़ के मामले बढ़ रहे हैं। खासकर नाबालिगों के साथ में छेड़छाड़ अधिक हो रही है। ऐसे ही मामला कि शिकायत लेकर इंदौर के खजराना इलाके की एक नाबालिग अपने परिजनों के साथ डीआईजी कार्यालय शिकायत करने पहुंची।

दरअसल डीआईजी कार्यालय इंदौर में एक मां अपनी बेटी के साथ में पहुँची, जिसने शिकायत दर्ज करवाई की खजराना इलाके में रहने वाला एक बदमाश लड़की से आये दिन छेड़छाड़ करता है। जब लड़की इसका विरोध करती है तो मारने की धमकी देता है। नाबालिग का स्कूल से आना-जाना भी दुश्वार कर दिया है।

फिलहाल हेड क्वार्टर एडिशनल एसपी मनीषा पाठक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए, थाना प्रभारी को जांच सौंप दी है।

Exit mobile version