इंदौर में देर रात को नशे की हालत में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है …मंगलवार को विजय नगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नशे में उत्पात मचाने वालों को सबक सिखाया ।
इंदौर में शराब के नशे में देर रात को उत्पात मचाने वाले बदमाशों के खिलाफ अब पुलिस सक्रिय हो गई है… मंगलवार की देर रात शहर की विजय नगर थाना पुलिस ने ऐसे ही बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया… इस दौरान विजयनगर पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ा, जो शराब के नशे में न सिर्फ तेज गति से वाहन चला रहे थे.. बल्कि उत्पात मचाते हुए चल रहे थे पुलिस ने ऐसे बदमाशों के वाहन भी जब्त कर लिए है ।
