नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या के मामले में परिजन ने हत्या की आशंका जताई और डीआईजी कार्यालय पहुँचे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के एमओजी लाइन में पिछले दिनों नर्सिंग छात्रा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रायसेन के पुलिसकर्मी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए गिरफ्तार किया है वही अब मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या न मानते हुए हत्या बताया है और पूरे मामले कि सघनता से जांच करने की मांग की है

डीआईजी कार्यालय पहुँचे मृतका नर्सिंग छात्रा के परिजनों का कहना है की वे मामले में की गयी पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट नही है उनका मानना है कि मृतका ने सुसाइड नही किया है बल्कि उसकी हत्या की गई है मृतका के परिजनों ने इसकी जांच के लिए डीआईजी कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा है गौरतलब है कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले नर्स का कोर्स कर रही युवती ने केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली थी मृतका के मोबाइल चेट से खुलासा हुआ कि वह रायसेन में पदस्थ पुलिसकर्मी जय प्रकाश बघेल के सम्पर्क में थी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में जयप्रकाश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था जिसके बाद आरोपी जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है हालांकि अब मृतका के परिजनों ने मामले में आत्महत्या से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच की मांग की है परिजनों ने पुलिसकर्मी जय प्रकाश बघेल पर हत्या करने की शंका भी जाहिर की है

Exit mobile version